पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
*एसकेआरएयू -विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*
*पर्यावरण संरक्षण आधारित मॉडल्स की प्रदर्शनी आयोजित*
बीकानेर, 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय में शुक्रवार को पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर कुलगुरु डॉ राजेंद्र बाबू दुबे, रजिस्ट्रार डॉ देवाराम सैनी अधिष्ठाता, अन्य स्टाफ और विद्यार्थियों ने पौधारोपण किया। विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में डॉ दुबे ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में हर व्यक्ति को अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। जलवायु परिवर्तन के संकेत मानव को पर्यावरण संरक्षण के प्रति अतिरिक्त सजग होने की चेतावनी दे रहे हैं । बदलती जलवायुवीय परिस्थितियां चिंतनीय व चुनौतीपूर्ण हैं। ऐसे में हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि अधिक से अधिक वृक्ष लगाएं, सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग ना करें। रजिस्ट्रार डॉ देवाराम सैनी ने वृक्ष लगाते विद्यार्थियों की पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी की सराहना की और कहा कि इस कार्य को आंदोलन के रूप में करें , हर व्यक्ति इस यज्ञ में भागीदारी निभाएं। इस अवसर पर भूसदृश्यता एवं राजव सृजन निदेशालय के निदेशक डॉ वीर सिंह, निदेशक अनुसंधान डॉ एन के शर्मा, प्रसार शिक्षा निदेशक डॉ दीपाली धवन, कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ विजय प्रकाश, छात्र कल्याण निदेशक डॉ एच एल देशवाल , डॉ राजेंद्र सिंह राठौड़, डॉ अशोक , डॉ शंकरलाल, डॉ सुशील सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी तथा विद्यार्थियों ने पौधारोपण किया ।विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई।
*सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय में पर्यावरण संरक्षण मॉडल्स आधारित प्रदर्शनी आयोजित*
सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय में संसाधन प्रबंधन और उपभोक्ता विज्ञान विभाग के विद्यार्थियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण से संबंधित विभिन्न मॉडल्स पर आधारित प्रदर्शनी आयोजित की गई। कुलगुरु प्रो राजेंद्र बाबू दुबे तथा कुलसचिव डॉ देवाराम सैनी ने मॉडल्स की सराहना कर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। डॉ दुबे ने कहा कि ग्रीन ऊर्जा सुरक्षित भविष्य के लिए प्राथमिक आवश्यकता है। इन मॉडल्स से नवाचारों को बढ़ावा मिलेगा। अधिष्ठाता डॉ. वीर सिंह, विभाग प्रभारी डॉ. कीर्ति खत्री के मार्गदर्शन में डॉ. रुचि परीक ने प्रथम वर्ष के छात्रों को इस पहल के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर एआरएस बीकानेर जेडीआर के प्रमुख डॉ. भूपेंद्र शेखावत, कृषि महाविद्यालय के डीन डॉ. विजय प्रकाश, प्रसार शिक्षा निदेशक डॉ. दीपाली धवन, डीन पीजीएस डॉ. राजेश वर्मा सहित अन्य संकाय उपस्थित रहे।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

